Header Ad

Indar Arya इंदर आर्या का "हफ्ते में इतवार का दिन" ( Hafte Me) वीडियो गीत हुआ रिलीज नीरज डबराल Neeraj Dabral के अभिनय ने किया धमाल एक ही दिन में ही लोगों ने किया खूब पसंद.. पढ़ें पूरी खबर


उत्तराखण्ड के इस कलाकार ने मचाया है धूम दिन प्रतिदिन कोई न कोई गीत के वीडियो में दिख ही जाते हैं हम बात कर रहे हैं युवा कलाकार नीरज डबराल की ।

नीरज के गीत आये दिन बहुत ही चर्चा में चल रहे हैं गड़वाल कुमाऊं जौनसार समेत हिमाचल के वीडियो में भी अभिनय कर रहे हैं। जिनका डांस करने का तरीका सभी से अलग है जो कि युवाओं को लेकर बुजुर्गों तक इनके डांस के दीवाने हैं। नीरज डबराल गढ़वाल मंडल से हैं जो कि आजकल बहुत गीतों में नजर आ रहे हैं। इंदर आर्य का हफ्ते में इतवार का दिन वीडियो गीत में नीरज डबराल ने अभिनय किया है। जो कि  रविवार को संकल्प बुराँस यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। 

नीरज का साथ अभिनेत्री शुभांगी देवली ने दिया है। शुभांगी व नीरज की जोड़ी ने इस वीडियो गीत में चार चांद लगा दिए हैं। इनकी जोड़ी उत्तराखंड की कलाकरों की जोड़ी में से एक मानी जाती है जिनको लोग खूब पसंद करते हैं। हफ्त में एतवार का दिन गीत का ऑडियो को 8 मिलीयन करीब व्यूज मिल चुके हैं । इस गीत को एक भारतीय जवानों द्वारा बॉर्डर पर कैसी सुरक्षा की जाती है तथा जो जवानों को अपने घर से आये कुछ दिन हुए होते है तभी उनको अपनी पत्नी या प्रेमिका की याद आती है । तभी इस गीत का लोगों तक संदेश यही जाता है । इस गीत के बोल को इंदर आर्या ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गीत को पवन ने बहुत ही सुंदर शब्दों में लिखा है जो लोगों को सुनने पर मजबूर कर देता है। 

नीरज डबराल

हफ्ते में एतवार का दिन गीत हर शादियों पार्टीयो व कोई भी कार्यक्रम ही गाँव घरों में तो यह गीत की फरमाइश लोगों की होती है। संगीत शैलेन्द्र सालू ने दिया है। इस गीत की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में किया गया है। गीत के निर्देश विजय भारती व कैमरा मैन अजय भारती हैं। वीडियो गीत के निर्माता हरीश गैरा हैं। हरीश गैरा संकल्प बुराँस यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों के लिए नए नए गीत ले के आ रहे हैं। वीडियो गीत को एक दिन में ग्यारह हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.