Header Ad

कपकोट: हाईडिल कालोनी के मोहित व सुमित के परिजनों को प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दे दी तीन लाख रुपये की सहायता धनराशि

 

मोहित व सुमित फाइल फोटो

ब्यूरो चीफ (UNV)

             प्रदेश में कई दर्दनाक घटनाएं सामने आते रहती है ठीक इसी प्रकार से विगत दिनों जनपद बागेश्वर के कपकोट तहसील के हाईडिल कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के दो सगे भाई मोहित उम्र 10 वर्ष और सुमित उम्र 6 वर्ष पुत्र प्रकाश राम भालुगाड गधेरे में बहाव तेज होने के कारण पैर फिसलने से नदी में बहने से अकाल मृत्यु के ग्रास बन गए थे। उक्त प्रकरण की सूचना होते ही प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो श्री सुरेश गढ़िया ने जिला प्रशासन के माध्यम से इस प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की गई। उनके विशेष प्रयासों व परिजनों की पीड़ा को देखते हुए लगातार इस घटना को लेकर बात चलते रही। 

                   जिस प्रकार से सुरेश गड़िया व स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन पर ₹300000 (तीन लाख ) रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से की गई।  इस विशेष प्रयास हेतु स्थानीय लोगों व मृत परिजनों ने प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सुरेश गढ़िया का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री द्वारा मृतक के परिजनों को सहायता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.