Header Ad

कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ हरक सिंह रावत रहे उपस्थित

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ हरक सिंह रावत व अन्य प्रतिभागी

ब्यूरो (UNV)

           उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार में वन्य-जीव जंतु सप्ताह के उपलक्ष पर वन विभाग स्थित पनियाली सभागार में लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वन्य जीव जंतु के लिए मनुष्य द्वारा उत्पन्न की गई समस्याओं पर एक नाटिका का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में आये हुए सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा जीव जंतुओं पर आधारित चित्रकला के माध्यम से विभिन्न चित्रकारी का प्रदर्शन भी किया गया, जो अत्यंत सुंदर और तार्किक थी। वन्य-जीव जंतु सप्ताह के उपलक्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वन विभाग की समस्त टीम, नाट्य मंचन कर रहे सभी कलाकारों तथा प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर बच्चों को डॉ हरक सिंह रावत ने  बधाई एवं शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.