Header Ad

बागेश्वर: विधानसभा बागेश्वर के विधायक चन्दनराम दास द्वारा किए जा रहे कार्य पढ़ें पूरी खबर.....

 

बागेश्वर विधायक चंदन राम दास

ब्यूरोचीफ उत्तराखंड न्यूज़ वाणी

          विधायक चंदन राम दास ने कहा बताया कि जनपद बागेश्वर के वर्ष 2021-2022 में भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत लैब कक्ष, लाइब्रेरी व छात्र- छात्रों ले लिए शौचालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

लैब कक्ष, लाइब्रेरी व छात्र- छात्रों ले लिए शौचालय निर्माण के लिए धनराशि
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौना - 4.50 लाख
  •  राजकीय इंटर कॉलेज बोहला - 61.50 लाख
  • राजकीय इंटर कॉलेज अमस्यारी - 70.50 लाख
  • राजकीय इंटर कॉलेज सिरकोट - 61.50 लाख
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पायें -  9.00 लाख

वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य योजना के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 7 मोटर मार्गो के निर्माण व डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति की गई।
  • बैजनाथ-बागेश्वर-कौलाग मोटर मार्ग के किमी0 17 से मन्युड़ा होते हुए नरगवाड़ी तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य।
  • रतमटिया-कौलाग मोटर मार्ग के किमी0 1 व किमी0 2 में डामरीकरण का कार्य  बैजनाथ-बिनखोली मोटर मार्ग के के किमी0 3, 4 व 5 में पी0सी0 द्वारा सतह सुधारीकरण/नवीनीकरण का कार्य।
  • जौलकाण्डे मोटर मार्ग से बोरगांव तक डामरीकरण का कार्य।।
  • डंगोली-स्याली-छटिया-हरिनगरी-कुलाऊ-ग्वालदम मोटर मार्ग के किमी0 1 से 4 व किमी0 11 के पी0सी द्वारा सतह सुधारीकरण व नवीनीकरण का कार्य।।
  • जिजोली-उड़खोली-गढ़खेत मोटर मार्ग के किमी0 1 से किमी0 5 तक पी0सी0 द्वारा सतह सुधारीकरण व नवीनीकरण का कार्य।।
  • धैना से धैना मोटर मार्ग के किमी0 1 में डामरीकरण का कार्य।।
        विधायक चंदन राम दास ने बताया कि इन 7  मोटर मार्गो के निर्माण व डामरीकरण का कार्य जल्द ही टेंडर प्रकिर्या पूर्ण कर निर्माण व डामरीकरण कार्य किया जाएगा।।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य योजना के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 3 मोटर मार्गो के प्रथम चरण की वित्तीय स्वीकृति
  • राजकीय जूनियर हाई स्कूल उड़खोली से महेधार तल्ला बखाई एवं सणा सिमार होते हुए तल्ला उड़खोली तक मोटर मार्ग का निर्माण  (प्रथम चरण)
  • जाख से बमकना तक मोटर मार्ग का निर्माण (प्रथम चरण)
  • ग्राम पंचायत सेल्टा से जोशीखोला तक मोटर मार्ग का निर्माण (प्रथम चरण)
  • विधायक ने बताया कि इन 3 मोटर मार्गो के निर्माण कार्य के लिए आवश्यकीय कार्यवाही पूर्ण कर इनका निर्माण कार्य किया जाएगा।। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.