Header Ad

उत्तराखंड : पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में उद्योगों पर मुख्यमंत्री ने की चर्चा

वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री

ब्यूरो उत्तराखंड न्यूज वाणी

             आज ब्रहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  हमारी सरकार राज्य में औद्योगिक विकास पर निरंतर फोकस कर रही है। इसके लिये हमारे उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं। उत्तराखण्ड में उद्योगों से जुड़े लोगों की समस्याओं का सरलीकरण कर समाधान किया जा रहा है। जितने भी उद्योग स्थापित हुए हैं, उनकी समस्याओं को दूर कर उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्योगों के अनुकूल है। हमारी कोशिश सम्पूर्ण देश में यह संदेश देने की होनी चाहिए कि उत्तराखण्ड उद्योगों के लिए एक श्रेष्ठ डेस्टिनेशन है। सरकार और उद्योगपतियों के बीच लगातार संवाद किये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.