Header Ad

अचानक आईएसबीटी देहरादून में रोडवेज बस के अंदर पहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और यात्रियों से पूछा उनकी समस्यायें

 

यात्रियों की समस्या पूछते हुए मुख्यमंत्री धामी

खड़क सिंह (UNV)

           मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून आई एस बी टी का औचिक दौरा किया।  वहाँ के किसी भी अधिकारियो को कोई भी सूचना नही थी। मुख्यमंत्री धामी जब अचानक रोडवेज बसों के अंदर गए तो बसों में बैठे सवारियों को भी यकीन नही हुआ। इसी दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी यात्रियों को उनकी बस संबंधित परेशानियों की पूछताछ की।  धामी ने बस स्टैंड के अंदर यात्रियों के  बैठने के लिए एक सप्ताह के अंदर नए बैन्च लगवाने के आदेश दिए। साथ ही बुजुर्ग यात्रियों को कोई भी परेशानियां ना हो इस बात का जिक्र भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वहाँ के अधिकारियों को कहा। पेयजल, स्वच्छता व शौचालय का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री ने किया। 

बुजुर्ग महिला की समस्या पूछते हुए

        मुख्यमंत्री ने काउंटर का भी निरीक्षण किया और कहा कि यात्रियों को सुविधा बोर्ड पर जस्पा की जाय। बुजुर्ग लोगों के लिए सहायता काउंटर की व्यवस्था की जाय। आई एस बी टी की सभी व्यवस्था सुचारू रूप में यात्रियों को उपलब्ध हों। धामी ने कहा कि बस स्टैंड में स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान दें। ताकि किसी भी यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़ें।