Header Ad

Uttarakhand News : प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा 1 जुलाई से 28℅ महंगाई भत्ता...

ब्यूरो चीफ (UNV)      

        प्रदेश सरकार ने 28% महंगाई भत्ता देने का निर्णय  राज्य के करीब 1.60 से अधिक कर्मचारियों को 1.50 पेंशनभोगियों व परिवारिक पेंशरों  को भी यह लाभ मिलेगा। 1 जुलाई 2021 से सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा भी कर दी गई। बुधवार विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड के कारण फ्रिज महंगाई को बहाल करते हुए 11% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य भाजपा शासित राज्य में महंगाई भत्ता को लेकर मुहिम चलाई गई थी। 

       राज्य कर्मचारी संगठन प्रदेश सरकार को टकटकी लगाये बैठी हुई थी प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सदन में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। सभी को सूचित करते हैं कि कोविड-19 महामारी के चलते आर्थिक स्थितियों को प्रदेश में कर्मचारियों व पेंशरों का महंगाई भत्ता फ्रिज कर दिया था। इस कारण प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 व 1 जुलाई 2020 व जनवरी 2021 में महंगाई भत्ता का  लाभ  ले सकेंगे। चल रहे विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा भी कई मुद्दे उठाए गए थे । जिस पर सरकार फैसला ले रही है और साथ मे कई घोषणाएं प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए है। पिछले सरकार के भांति धामी सरकार द्वारा सभी युवाओं व कर्मचारियों के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा है। 

तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशरों को मिल सकता है लाभ
      प्रदेश सरकार ने 28% महंगाई भत्ता देने का निर्णय  राज्य के करीब 1.60 से अधिक कर्मचारियों को 1.50 पेंशनभोगियों व परिवारिक पेंशरों को लाभ मिलेगा। निगम व सार्वजनिक कर्मचारियों को भी शामिल किया जाय तो इनकी संख्या 3.50 लाख तक जा सकती है।

उपनल कर्मचारियों को भी प्रदेश सरकार जल्द  देगी राहत

      सदन में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 22000 अप्रैल कर्मचारियों को जल्द ही राहत दी जाएगी और यह भी बताया कि मंत्रिमंडलीय समिति में रिपोर्ट शासन को देती है इस पर जल्द ही संज्ञान में लिया जाएगा। किसी भी कर्मचारियों को हटाया नहीं जाएगा। जिस कर्मचारियों को हटाया गया था उनको जल्द ही अन्यत्र एडजस्ट किया जा रहा है।


 सरकार का अनुमान हर माह 152 करोड़ खर्च

       राज्य कर्मचारी व पेंशरों को महंगाई भत्ते का भुगतान पर राज्यसरकार ने अपना अनुमान लगाया।


पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री फैसला लेंगे

     प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रेड पे लेकर सरकार  पुलिस हित में निर्णय लेगी। विपक्ष ने यह फैसला उठाया है। नेता सदन ने कहा कि मंत्रीमंडल उपसमिति बनाई गई है। सरकार इस पर पूरी गंभीरता से विचार कर रही है।पुलिस विभाग को लेकर हर कदम सरकार उठाएगी।


      पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोविड 19 के चलते 2020 में सभी का महंगाई भत्ता पर रोक लगा दी थी । अब केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया है। इस फैसले से हमारी सरकार ने भी डी ए देने  की घोषणा की है। सभी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता देय होगा। जुलाई महीने व अगस्त महीने का एरियर दिया जायेगा।