Header Ad

Dehradun News: प्रियंका महर का 'नींद चोरी' गीत के बाद 'मांजी मने देलु' गीत भी खूब मचा रहा धमाल ....

 खड़क सिंह (UNV)

        उत्तराखंड  संगीत जगत के  उभरती गायिका प्रियंका महर का गीत  आजकल  उत्तराखंड में  बहुत  धूम मचा रहा है  गीत के बोल है "मांजी मने देलू' यह गीत का शीर्षक है। यह गीत को 1 दिन में  एक लाख से अधिक ब्यूूूज मिले हैं । प्रियंका महर  ने  अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर यह गीत अपलोड किया है। यह गीत का वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है ।  प्रियंका महर के उत्तराखंड में कई सुपरहिट की रिलीज हुए हैं जोकि लोगों के दिल में राज कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर देती हैं।

वीडियो अल्बम

          देश-विदेश तक फैले उत्तराखंड के लोग जो अपनी संस्कृति को बचाए रखने में अपना सहयोग देते रहते हैं । और उत्तराखंड के सभी कलाकारों को अपना सहयोग सोशल मीडिया के जरिए करते रहते हैं।  प्रियंका महर के गीतों का आनंद चाहे उत्तराखंड में रहने वाले हो या फिर उत्तराखंड से बाहर रहते हो सभी संगीत प्रेमी इनके गीतों का इंतजार करते हैं जैसे ही प्रियंका महर अपना गीत का प्रोमो यूट्यूब पर अपलोड करती है। 

        वैसे ही लोगों का इंतजार पूरी वीडियो आने तक रहता है। यह वीडियो गीत अपनी पहाड़ की संस्कृति को एक संदेश देते हुए,  पहाड़ की एक  लड़का - लड़की की प्रेम कहानी पर यह गीत आधारित है इस गीत में उत्तराखंड के कई दुर्गम  पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग ऊंचे- ऊंचे जंगलों में घास काटने के लिये जाते हैं तभी एक लड़की अपने प्रेमी से कहती है कि कि तू मुझे मिलने आ जा जा आ जा जा और मैं अब आपके मम्मी और पापा को अपने आप ही मना लूंगी, और मैं तुझे फोन करती हूं तो फ़ोन भी नही उठता है इसी तरह से  इस गीत में में अपने प्रेमी के साथ नोकझोंक का भी वर्णन किया गया है । 

          इस गीत की वीडियो को उत्तराखंड के सुंदर वादियों में फिल्माया गया है। इस वीडियो गीत में स्वर दिया है प्रियंका मेहर व फीट रोंगपाज़ । इस गीत को संगीत दिया दीपक महर व uk रेपी बॉय ने। रोंगपाज़ ने इस गीत को अपने कलम द्वारा इस गीत का वर्णन किया है। पार्थ सह्नकर ने इस गीत में बांसुरी की धुन देकर इस गीत को और भी बेहतर बनाया है।

सुपरहिट वीडियो गीत

प्रियंका महर के प्रमुख सुपरहिट गीत

  • घूमें दे ( घूमी मैल मंसूरी तू नैनीताल घूमे दे)

       इस गीत को भी रोंगपाज़ ने लिखा है इस गीत ने उत्तराखंड संगीत जगत में अलग ही इतिहास रच दिया है। यह गीत को अभी तक 2 करोड़ 87 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस गीत से और भी ज्यादा प्रियंका महर को पहचान मिली। इस गीत में भी अपने पहाड़ का वर्णन रोंगपाज़ ने किया है। प्रियंका का साथ रैप भी रोंगपाज़ द्वारा गाया गया है। जो कि एक अलग अंदाज से गीत को दर्शाया गया है। संगीत uk रैपी बॉय व हिमान कोहली ने इस को दिया है।

  1.  रणसिंगबाजो तुतुरी बाजी
  2. ऐशु का बरस 
  3. नींद चोरी
  4. हे शुभारंभ (नेपाली उत्तखण्डी गीत )
  5. रीमिक्स गीत (कुमाऊं, गढ़वाल, नेपाल, हिंदी , अंग्रेजी, हिमाचल आदि बोली - भाषा में)
  6. सीता पानी रूमतीये (हिमाचली , जौनसारी)
  7. बैठी डोला मां (लोकगीत)
  8. चौखुटिया (मासी को प्रताप लौंडा)

       प्रियंका के कई गीत रिलीज हुई है ऊपर दिए गए गीत प्रियंका के सुपरहिट गीत रहे हैं जो लोगों के जुबां पर हमेशा रहते हैं। प्रियंका अपनी आवाज को देश विदेशों तक स्टेज शो के माध्यम से भी लोगों के दिल में राज किया है । जिससे पता चलता है कि उत्तराखंड में अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाकर लोगों के दिलो में राज कर रही है प्रियंका महर व उनकी पूरी संगीत टीम। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.