Header Ad

कपकोट पुलिस थाने में एकल विद्यालय की बहिनों ने पुलिस भाइयो को बांधी राखी

         

एकल विद्यालय की बहिनें पुलिस भाइयों को राखी बाँधते हुए

           उत्तराखंड वाणी ब्यूरो: आज जनपद बागेश्वर के पुलिस थाना कपकोट में एकल विद्यालय के बहनों द्वारा 11 बजे से 12:30 बजे तक पुलिस भाइयों को मिले । सभी पुलिसकर्मियों को राखी (रक्षा की डोर) बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी। जो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले उत्तराखंड पुलिस थाना कपकोट के सभी पुलिसकर्मी एकत्र होकर एकल बहनों को आशीर्वाद दिया और थाना में सभी एकल विद्यालय की बहनों द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 


      इस अवसर पर पूरे प्रदेश में एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मियों को रक्षा बंधन की बधाई देने का कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में संभाग उत्तराखंड भाग कुमाऊं अंचल जनपद बागेश्वर, भाग कुमाऊं के उपाध्यक्ष (बागेश्वर अंचल के प्रभारी) श्रीमान भगवत सिंह कोरंगा, जितेन्द्र रावत जी युवा प्रभारी, अंचल कार्यकारिणी समिति से श्रीमान इंद्र प्रसाद , अंचल टोली से अंचल अभियान प्रमुख दिव्या जोशी, अंचल कार्यालय प्रमुख सुमन , अंचल प्रशिक्षण प्रमुख तारा दानू , अंचल गतिविधि प्रमुख दया पांडा, कपकोट संच के आचार्य बहिन मीना फर्स्वाण , दीपा शाही आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। एकल अभियान की बहिनों के द्वारा कपकोट थाने में जाकर पुलिस कर्मियों को रखी बांधकर व मिष्ठान खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.