Header Ad

आज बागेश्वर थाने में एकल विद्यालय के महिला कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

 


         उत्तराखंड न्यूज वाणी ब्यूरो: पूरे देश में रक्षा बंधन का माहौल बना हुआ है ।  वहीं  एकल विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को भी रक्षाबंधन के अवसर पर मिलने गए। आज जनपद बागेश्वर के थाने में जाकर वहां उपस्थित सभी पुलिस भाइयों को एकल विद्यालय के  बहनों द्वारा राखी बांधकर उनको रक्षाबंधन की बधाई दी। इस रक्षा बंधन के अवसर पर बीते दिन गुरुवार को कपकोट थाने के सभी पुलिस भाईयों को भी एकल विद्यालय के बहिनो द्वारा राखी बांधी गयी। 

बागेश्वर थाने में पुलिसकर्मियों को एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने बांधी राखी

      आज इस रक्षा बंधन कार्यक्रम में सम्भाग उत्तराखण्ड भाग कुमाऊं अंचल  बागेश्वर अंचल की अंचल अभियान प्रमुख दिव्या जोशी , अंचल कार्यालय प्रमुख सुमन , अंचल प्रशिक्षण प्रमुख तारा दानू , अंचल गतिविधि प्रमुख दया पांडा जी और रवाईखाल से संच प्रमुख संगीता, ग्वालदम से संच प्रमुख सोनिया, संच ग्वालदम से संच ब्यास कथाकार रोशनी, आचार्य बहन संच शामा से प्रेमा कोरंगा, संच रवाईखाल से नीलम , उमा आदि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी पुलिस बहुओं को मिष्ठान वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.