Header Ad

Almora News: सोमेश्वर में महिला बेस अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान ....

 खड़क सिंह (UNV)      

       अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में अति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत करने व महिला बेस अस्पताल को स्वीकृति को लेकर युवा कांग्रेस ने आज हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसके बाद एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा। भेजा गया  ज्ञापन में कहा गया कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी कई बार अस्पताल के उच्चीकरण को लेकर पत्र भेज चुकी है । 

ज्ञापन सौंपाते हुए

        सभी कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकरण की मांग करते हुए कहा कि कई सालों से स्वीकृत है किन्तु किन्ही कारणों से लागू नहीं किया गया है। जिसेजल्द से जल्द लागू किया जाय।ताकि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे जांचों के लिए लोगों को अल्मोड़ा या रानीखेत जाना पड़ता है। 

       जिस कारण से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।पूर्व में सरकार द्वारा सोमेश्वर व शिमली में दो महिला बेस अस्पताल स्वीकृत किये थे। जिसमें से शिमली में बेस अस्पताल बनकर तैयार है जबकि सोमेश्वर में महिला बेस अस्पताल अधर में लटका पड़ा है जो कि क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य के बेहद जरूरी है। उन्होंने तुंरत स्वीकृति प्रदान कर अस्पतालों के संचालन की मांग की। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.