कपकोट के ढोक्तिगाँव में चमकी विकास की उम्मीद: ₹7.04 करोड़ की लागत से बघर–ढोक्तिगाँव मोटर मार्ग का शिलान्यास संपन्न
![]() |
| कपकोट |
कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के ग्राम पंचायत ढोक्तिगाँव में ₹7 करोड़ 04 लाख की लागत से बनने वाले 5.60 किलोमीटर लंबे बघर–ढोक्तिगाँव मोटर मार्ग का भव्य शिलान्यास किया गया।
यह शिलान्यास समारोह केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री अजय टम्टा की गरिमामयी उपस्थिति और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में मौजूद देवतुल्य जनता ने अपनी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया।
कनेक्टिविटी के साथ बढ़ेंगे रोजगार और विकास के अवसर
इस मोटर मार्ग के निर्माण को केवल एक सड़क प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि क्षेत्र की तकदीर बदलने वाला कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और स्वरोजगार के नए द्वार खोलेगा। लंबे समय से इस मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
श्री शिव सिंह बिष्ट (दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार)
श्री बलवंत सिंह भौर्याल (पूर्व कैबिनेट मंत्री)
श्रीमती भावना शाह (ब्लॉक प्रमुख, कपकोट)
श्री विक्रम सिंह शाही (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष)
श्री सुरेश कांडपाल, श्री संजय परिहार (जिला महामंत्री), श्री मनोहर राम व राजेंद्र राठौर (जिला उपाध्यक्ष)
श्री प्रकाश जोशी (मंडल अध्यक्ष, कपकोट), श्री मनोज भौर्याल, श्री लक्ष्मण देव, श्री महेश दानू, श्री भूपेंद्र दानू, श्री जनार्दन कोरंगा सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
"संकल्प विकास का, समर्पण कपकोट के लिए"
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश गढ़िया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका संकल्प केवल शिलान्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि इस मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि कपकोट के हर दूरस्थ कोने तक विकास की रोशनी पहुँचाना और आम जनजीवन को सुगम बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"संकल्प विकास का, समर्पण कपकोट के लिए।"
अब बदल रहा है कपकोट, और लगातार आगे बढ़ रहा है!


Thank You