Header Ad

Kapkot News: कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने कांडा में माँ काली मंदिर में टेका माथा, दशहरा महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ

कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने कांडा में माँ काली मंदिर में टेका माथा, दशहरा महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ

विधायक गढ़िया ने टेक माथा



कांडा (बागेश्वर)। शक्ति, आस्था और विजय के पावन पर्व दशहरा के अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने कांडा स्थित प्रसिद्ध शत्रु विनाशक माँ काली मंदिर के पावन दरबार में शीश नवाया। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित दशहरा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया। ​इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि माँ काली की पावन भूमि पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में सहभागिता करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य एवं भावनात्मक क्षण है।
​उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा माँ काली मंदिर के भव्य सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए ₹92 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। विधायक ने कहा कि यह राशि हमारी आस्था, संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। निश्चित रूप से मंदिर का यह भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक गढ़िया ने कहा कि यह पावन पर्व हमें सदैव सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है। उन्होंने माँ काली से प्रार्थना करते हुए कहा, "माँ की दिव्य शक्ति एवं असीम कृपा से हमारे क्षेत्र में सदैव सुख-शांति, समृद्धि, आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे तथा प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे।"

​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बलवंत सिंह भौर्याल, श्री हीरा सिंह कर्मियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के सम्मानित जन एवं स्थानीय व्यापारी साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.