Header Ad

Bageshwar: 'ऑपरेशन प्रहार' और 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 वाहन सीज और 19 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

'ऑपरेशन प्रहार' और 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 वाहन सीज और 19 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही 


बागेश्वर: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी शिकंजा कसा है। 10 अक्टूबर को 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 39 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।

इस दौरान नियमों का कड़ाई से पालन कराते हुए 3 वाहनों को सीज किया गया।

1 वाहन का चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

होटल और ढाबों में चेकिंग (ऑपरेशन क्लीन स्वीप) देर शाम पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत स्थानीय होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया अभियान के दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 13 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले कुल 19 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की हुड़दंग भरी गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस ने नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.