Header Ad

बागेश्वर के लाल रवि कोश्यारी बने खाद्य निरीक्षक, लोअर पीसीएस (Lower PCS) में लहराया सफलता का परचम

बागेश्वर के लाल रवि कोश्यारी बने खाद्य निरीक्षक, लोअर पीसीएस (Lower PCS) में लहराया सफलता का परचम

रवि कोश्यारी


​बागेश्वर / कपकोट। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नमतीचेटाबगढ़ निवासी रवि कोश्यारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोअर पीसीएस (Lower PCS) परीक्षा परिणाम में रवि कोश्यारी का चयन खाद्य निरीक्षक (Food Inspector) के पद पर हुआ है। ​वर्तमान में रवि कोश्यारी चमोली जनपद के शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। कनिष्ठ सहायक के रूप में सेवा देने के साथ-साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और आखिरकार लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया।


​रवि कोश्यारी की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में अपार हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें और उनके परिवार को सपरिवार ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने मां भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद रवि पर हमेशा बना रहे और वे सफलता की सीढ़ियां निरंतर चढ़ते रहें। ​रवि की इस सफलता पर क्षेत्र के युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इसे कपकोट क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.