Header Ad

बागेश्वर: FPO एवं CBO स्तर के उद्यमों की समीक्षा बैठक, 'मार्केट डिमांड' के आधार पर कार्य करने के निर्देश

बागेश्वर: FPO एवं CBO स्तर के उद्यमों की समीक्षा बैठक, 'मार्केट डिमांड' के आधार पर कार्य करने के निर्देश

समीक्षा बैठक करते हुए


​बागेश्वर: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित किसान उत्पादक संगठन (FPO) और CBO स्तर के उद्यमों की प्रगति एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और FPO को व्यावसायिक रूप से सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।


​बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:
​सीजन-वाइज बिजनेस प्लानिंग: FPO के लिए सीजन-वाइज और उत्पादवार बिजनेस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। आगामी सीजन में उत्पादन, संग्रहण, वैल्यू एडिशन, पैकेजिंग और विपणन की पूर्व निर्धारित कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया।
​FPO और CBO के मध्य बेहतर समन्वय: CBO और CLF को केवल संस्थागत कार्यों तक सीमित न रखकर, उन्हें उत्पाद संग्रहण, विपणन और बाजार से जोड़ने जैसी व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया ताकि सामूहिक व्यवसाय मॉडल विकसित किया जा सके। "Market Demand to Production" की अवधारणा: उत्पादों को तैयार करने से पहले डिमांड बेस्ट मार्केट सर्वे कराने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि “Production to Market” के बजाय बाजार की मांग और खरीदारों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किया जाए।
​पिरूल ब्रिकेट यूनिट की समीक्षा: जनपद में प्रस्तावित पिरूल ब्रिकेट यूनिट के व्यवसायिक मॉडल, कच्चे माल की उपलब्धता, उत्पादन क्षमता और संचालन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, इसके विपणन के लिए संभावित बाजारों की पहचान करने के निर्देश दिए गए।
​सफल मॉडलों का अनुकरण (एक्सपोजर विजिट): जनपद में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए अन्य सफल FPO और व्यावसायिक मॉडलों का अध्ययन करने हेतु एक्सपोजर विजिट आयोजित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित FPO और CBO के लिए स्पष्ट, समयबद्ध और परिणामोन्मुख बिजनेस प्लान तैयार करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान REAP), सहायक प्रबंधक वैल्यू चैन एवं सेल्स, FPO मैनेजर तथा FPO बिजनेस प्रमोटर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.