Header Ad

पहाड़ की बेटी आद्या ने रचा सफलता का नया इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET फतह कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

आद्या ने एक साथ सम्मान के साथ उत्तीर्ण की दो परीक्षाएं जेईई-मेन। शिक्षक दंपति की प्रतिभाशाली बेटी ने बोर्ड में 97.84% अंक और नीट में शानदार प्रदर्शन किया, आईआईटी गोल्ड मेडलिस्ट भाई से मिली प्रेरणा।


आद्या उपाध्याय NEET



लोहाघाट। सीमांत चम्पावत जिले की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। शिक्षक दंपति आर.पी. उपाध्याय और विनीता उपाध्याय की पुत्री आद्या उपाध्याय ने पहले ही प्रयास में नीट NEET-UG और  जेईई-मेनस। परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। बोर्ड परीक्षा में 97.84 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली आद्या ने नीट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

आद्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम पब्लिक स्कूल, लोहाघाट से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शोर वैली पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ से हाईस्कूल तथा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जयपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही मेधावी रही आद्या ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।

आद्या ऐसे परिवार से हैं, जहां शिक्षा और प्रतिभा की मजबूत परंपरा है। उनके पिता नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज पुलहिंडोला में प्रवक्ता तथा माता जीआईसी कर्णकरायत में गणित की प्रवक्ता हैं। वहीं उनके बड़े भाई प्रखर उपाध्याय ने इसी वर्ष आईआईटी कानपुर से बीटेक पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित डॉ. प्रतीक मिश्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल-2026 हासिल किया है।

आद्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के आशीर्वाद और बड़े भाई प्रखर की प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है और भविष्य में सिविल सेवा में भी जाने की तैयारी जारी रखेंगी। आद्या की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सीईओ एवं महासचिव डॉ. रंजीत मेहता, जिलाधिकारी मनीष कुमार, जीआईसी पुलहिंडोला के संस्थापक प्रधानाचार्य बंशीधर कलौनी, विद्यालय परीवार राजकीय शिक्षक संघ सहित अनेक शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन आद्या, उनके भाई प्रखर और उनके माता-पिता को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि का गौरव बढ़ाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.