कपकोट की ग्राम पंचायत हड़बाड़ में फिर आपदा का दंश: पुनर्वास के लिए बने नए आशियाने भी हुए क्षतिग्रस्त, प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे जनप्रतिनिधि
![]() |
| Suresh Gariya MLA |
कपकोट (बागेश्वर): एक ओर जहाँ प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को सुरक्षित आशियाना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं प्रकृति की मार ने एक बार फिर उम्मीदों को झकझोर दिया है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हड़बाड़ में पूर्व में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए बनाए जा रहे नए घर हालिया भारी वर्षा और अतिवृष्टि के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस आपदा ने चार परिवारों के सपनों के घरों को फिर से चपेट में ले लिया है।
दुःख की घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़े सुरेेेश गड़िया
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आज ग्राम पंचायत हड़बाड़ पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित परिवारों की आंखों में भविष्य को लेकर चिंता और दर्द साफ झलका। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस कठिन घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सुरक्षित आशियाना उपलब्ध कराना और उनकी पीड़ा को कम करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश
मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती प्रियंका रानी और तहसीलदार श्रीमती रितु गोस्वामी को तत्काल राहत वितरण और हुई क्षति का शीघ्र आकलन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घरों में लौट सकें।इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवालचौरा श्री भूपेश फर्त्याल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विशाखा खेतवाल, ग्राम प्रधान हड़बाड़ श्री मनोज होलारिया, प्रधान संगठन अध्यक्ष श्री दीपक खेतवाल, श्री भूपाल होलारिया, श्री जगदीश गड़िया, श्री ललित होलारिया, श्री दिनेश गड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

