राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी घटना पर शोक जताया, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान, घायलों को 50 हजार.
![]() |
| सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी आग |
लखनऊ: राजधानी के अलीगंज इलाके में तीसरे तल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं. जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है. आग इतनी भीषण थी कि कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए. इसके लिए लटक रहे तार को जरिया बनाया. बताते हैं कि जब आग लगी तो गेमिंग जोन कुछ स्टूडेंट्स भी मौजूद थे.
इस बीच अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी दौरा छोड़कर लखनऊ घटनास्थल पहुंच गए. सीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना. साथ ही कहा कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शेंगे नहीं. कुछ देर में रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ पहुंच रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भी लखनऊ की घटना पर शोक जताया है.
दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. विशेष जांच दल में अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग, प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन को जांच सौंपी गई है. जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.


Thank You