Header Ad

Dehradun: ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत, कई यात्री घायल, मची चीख पुकार

ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत।

Bus Accident Dehradun


ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई। घटना में दोनों बस और कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कार सवार तीन और बसों में बैठे दो यात्री घायल हो गए। कार सवारों को जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य दो घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा होने की आशंका जताई गई है।


ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि देहरादून की ओर से आ रही विश्वनाथ सेवा की बस और चार धाम यात्रा पर जा रही एक श्रद्धालुओं की बस आमने-सामने से टकराई हुई है। इन बसों की चपेट में एक कार भी आई है। राहगीरों ने बसों में और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला हुआ है। पुलिस ने मौके पर तत्काल एक्शन लिया और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की।


कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि कार सवार तीन घायलों को जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दो घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी मिली है कि देहरादून की ओर से आ रही बस ओवरटेक कर रही थी, इस दौरान वह सामने से आ रही श्रद्धालुओं की बस से टकरा गई। जिसमें कार भी चपेट में आ गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। श्रद्धालु मध्य प्रदेश मुरैना के रहने वाले हैं जो चार धाम यात्रा पर जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.