Header Ad

बागेश्वर की नवयुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने संभाला कार्यभार

बागेश्वर की नवयुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने  संभाला कार्यभार

DM Bageshwar Apurna Pandey



बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा पाण्डे ने आज पूर्वाह्न में जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने श्री बागनाथ मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर जिलाधिकारी बागेश्वर का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।


कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध रहेगा।

#Uttarakhand 

#Bageshwar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.