Header Ad

Big News : बागेश्वर में "नो व्हीकल डे" को मिल रहा जनसमर्थन, No Vehicle Day

बागेश्वर में "नो व्हीकल डे" को मिल रहा जनसमर्थन , पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ा महत्वपूर्ण कदम

No Vehicle Day


जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को बागेश्वर नगर में "नो व्हीकल डे" के रूप में मनाया गया। इस अभिनव पहल को सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों,आमजन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। लोग निजी वाहनों के स्थान पर पैदल चलने, साइकिल चलाने तथा साझा परिवहन का उपयोग कर अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। "नो व्हीकल डे" के माध्यम से जहां एक ओर वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर ईंधन पर होने वाले अनावश्यक खर्च में भी कमी आ रही है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिल रही है, जिससे लोगों का समय बच रहा है और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो रहा है। पैदल चलने की आदत को बढ़ावा मिलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी प्राप्त होंगे।


नगरवासियों द्वारा जिला प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। लोगों का मानना है कि इस प्रकार के अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि "नो व्हीकल डे" अभियान के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पहल में निरंतर सहयोग बनाए रखने और इसे जनभागीदारी का सशक्त अभियान बनाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.