Header Ad

Bageshwar: टॉपर्स से संवाद: जिलाधिकारी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बढ़ाया जिले का मान

बागेश्वर के टॉपर्स का दमदार प्रदर्शन, बेटियों ने बढ़ाया गौरव—जिलाधिकारी संग संवाद और सम्मान

Dm bageshwar


जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने वर्ष 2026 की उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए  तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी इस मुकाम तक पहुंचते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने पाठ्यक्रम के साथ साथ न्यूज पेपर पढ़ने, करंट अफेयर्स पर भी नजर रखने को कहा।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। विदित है कि जिलाधिकारी की अभिनव पहल के तहत 11 फरवरी को जनपद के समस्त 101 शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा संबंधी जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत 101 अधिकारियों ने 101 विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किय गया था। सम्मानित छात्रों में इंटरमीडिएट में गीतिका पन्त ने 98.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी काण्डपाल ने 96.40% के साथ 5वां स्थान प्राप्त किया। दीक्षा काण्डपाल एवं रोहित सिंह मेहता ने 94.60% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से 14वां स्थान हासिल किया। विवेक सिंह देव 94.00% 17वें, स्नेहा आर्या 92.80% 23वें तथा अनीशा सिंह एवं आशीष लोहनी 92.60%24वें स्थान पर रहे।हाईस्कूल परीक्षा में योगेश जोशी ने 97.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। नैन्सी नगरकोटी 95.60% 10वें, लोकेश सिंह नेगी 94.80%14वें स्थान पर रहे। तमन्ना ऐठानी 93.20%22वें, साक्षी मेहता 93.00% 23वें तथा रविकान्त एवं नेहा ऐठानी 92.60% 25वें स्थान पर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.