भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
![]() |
| Accident pickup |
नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के घुत्तू क्षेत्र में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के वक्त वाहन में दो लोगों के साथ एक खच्चर भी सवार था, जिसकी इस दुर्घटना में जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

