Header Ad

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट' Today Weather

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट' Today Weather 


​उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा), भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसी के साथ ही विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथोरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

Uttarakhand weather

मैदानी इलाकों में भी चेतावनी दी गई है जैसे की देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में गरज के साथ बौछारें और ओले गिर सकते हैं।खराब मौसम के कारण अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3°C से 5°C तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा। यात्रियों के लिए सलाह है यदि आप चारधाम यात्रा या पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो स्थानीय प्रशासन के अपडेट्स को ध्यान से पढ़ें। फिसलन और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतें। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।तेज हवाओं के कारण बिजली की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ​मौसम कब तक खराब रहेगा इसको ध्यान रखते हुए अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम का यह मिजाज बना रह सकता है, जिसके बाद धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।


Weather uttarakhand

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.