भाजपा देवलचौरा मंडल में 'मंडल प्रशिक्षण वर्ग' का भव्य आगाज: 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा
![]() |
| देवलचौरा |
देवलचौरा (बागेश्वर): भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' के अंतर्गत देवलचौरा मंडल में दो दिवसीय 'मंडल प्रशिक्षण वर्ग' का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को बूथ स्तर तक ले जाना और कार्यकर्ताओं को सेवा-समर्पण के मंत्र से अभिसिंचित करना है।
सत्र के दौरान भाजपा की राष्ट्रवादी कार्यसंस्कृति और 'राष्ट्र प्रथम' के मूल मंत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवा भाव को पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक ने कहा कि "यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक मार्गदर्शन सत्र नहीं है, बल्कि यह संगठन को बूथ से शिखर तक सशक्त बनाने और जन-जन से जोड़ने वाला एक प्रेरणा केंद्र साबित होगा।"
![]() |
| विधायक गढ़िया और मंडल अध्यक्ष फर्त्याल |
इस गरिमामयी अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, श्रीमती प्रभा गढ़िया जी (भाजपा जिला अध्यक्ष), श्रीमती विशाखा खेतवाल जी (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), श्रीमती निर्मला फर्त्याल जी (ज्येष्ठ प्रमुख), श्री मथुरा प्रसाद जी (कार्यक्रम सह संयोजक), श्री संजय परिहार जी (जिला महामंत्री) इसके साथ ही श्री आशीष धपोला, श्री प्रकाश बिष्ट सहित देवलचौरा मंडल के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने जोर दिया कि संगठन की असली शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता ही आने वाले समय में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।


