बागेश्वर में 28 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया
![]() |
| बागेश्वर घटना |
बागेश्वर: अभी अभी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के मजियाखेत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 28 वर्षीय चम्पा देवी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बंद कमरे से बरामद किया गया। 28 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्मघाती कदम उठाया।
आये दिन राज्य से इसी प्रकार की घटना आते रहती है जो ह्र्दय विरादक घटना है। सबसे ज्यादा दुखद पहलू यह है कि महिला की मौत के बाद उनकी मासूम बच्ची के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Thank You