Header Ad

विधायक गढ़िया ने "तहसील दिवस - जनता दरबार” में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी

विधायक गढ़िया ने "तहसील दिवस - जनता दरबार” में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी

जनता दरबार


तहसील कपकोट में आयोजित “तहसील दिवस - जनता दरबार” में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं जन-शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए तथा जनता दरबार के माध्यम से लगभग 45 समस्याओं का तत्काल निराकरण किया साथ ही PMGSY के अंतर्गत निर्माणाधीन बड़ेत और किरौली मोटर मार्ग में कटी नाप भूमि के मुआवजे के चैको का वितरण भी किया।

विधायक गढ़िया ने बताया कि  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार जनता दरबार के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने, पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने पर विशेष बल दिया गया। जनता दरबार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, जिलाधिकारी बागेश्वर आकांक्षा कोंडे, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्र शेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी, मनोहर राम, गोविंद कोरंगा, उप ज़िलाधिकारी अनिल सहित अनेक गणमान्य लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।