Header Ad

Kapkot:- कपकोट के पोथिंग-तोली और दूणी-सुकुण्डा मोटर मार्गों के निर्माण और विस्तार कार्यों का किया भूमिपूजन

कपकोट के दो मोटर मार्गों के निर्माण और विस्तार कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया 
भूमिपूजन करते पोथिंग उछात

कपकोट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। मंगलवार को राज्य योजना के अंतर्गत दो मोटर मार्गों के निर्माण और विस्तार कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इनमें पोथिंग से तोली मोटर मार्ग (स्टेज-I) का निर्माण कार्य ₹1.71 करोड़ की लागत से और दूणी सुकुण्डा से शोभाकुण्ड तक मोटर मार्ग विस्तार (स्टेज-I) का कार्य ₹1.26 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिए जाएंगे और पूरा होने पर यह मार्ग स्थानीय जनता के लिए यातायात सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे।

पिछले तीन वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सहयोग से कपकोट विधानसभा में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का नव निर्माण, सुधारीकरण, डामरीकरण और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य पूरे किए गए हैं। वहीं कई मार्गों पर कार्य गतिमान है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कपकोट विधानसभा “सशक्त कपकोट, समृद्ध कपकोट” के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है और भाजपा सरकार क्षेत्र के जनकल्याण एवं विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता जोशी और महेश गड़िया, दयाल ऐठानी, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, उमेश जोशी, आनंद मेहता, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश जोशी, भगवत कोरंगा, भगवत गढ़िया, संतोष उपाध्याय, अधिशासी अभियंता अमित पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.