बागेश्वर की तनुजा ऐपण कला से महीने का कमा रही हैं हजारों रुपये, कई बच्चों को दे रही निःशुल्क प्रशिक्षण Tanuja Arya Aipan Art Bageshwar
![]() |
| Tanuja Arya Aipan Art |
बागेश्वर। राज्य के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं। चाहे वह खेल, शिक्षा या फिर देश की सेवा में हों, हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। आज ऐसे ही एक होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपनी शिक्षा पूर्ण कर नौकरी की तलाश ना करते हुए अपने ही कला को रोजगार का साधन बना लिया है। बदलते समय में अब युवा नौकरी के पीछे भागने की बजाय स्वरोजगार के मौके भी तलाशने लगे हैं। हम बात कर रहे हैं कि बागेश्वर तहसील क्षेत्र के गढ़सेर की रहने वाली तनुजा आर्या ने भी शिक्षा हासिल करने के बाद पारंपरिक ऐपण आर्ट और पेंटिंग में रोजगार खोजा है। उनकी कला जिले की सरहदों से बाहर निकलकर लोगों को लुभा रही है। तनुजा आर्ट से आय अर्जित करने के साथ-साथ 15 बालिकाओं को भी निशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक तनुजा ने अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर से बैचुलर ऑफ फाइन आर्ट की पढ़ाई की है। उन्हें जल रंग, तेल रंग, पेंसिल शेडिंग से लेकर मंडला आर्ट, सेल्फ पोट्रेट, क्ले आर्ट, नेम प्लेट, वॉल पेंटिंग जैसे अन्य कला जिले की सरहदों से बाहर तक पहुंच चुकी है। तनुजा आर्या ने 15 बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षित मधुबनी आर्ट और ऐपण जैसी पारंपरिक आर्ट विधा में महारत हासिल है। आकर्षक ऐपण से वह लक्ष्मी चौकी, गणेश चौकी, पूजा थाल, कलश को सजाने का काम भी करती हैं। तनुजा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों से उन्हें ऑर्डर मिल रहे हैं। दिल्ली, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली और हिमाचल प्रदेश से भी उन्हें कई ऑर्डर मिल चुके हैं। ऐपण और पेंटिंग से प्रतिमाह 20 हजार रुपये तक आय हो जाती है। तनुजा की यह कला युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।


Thank You