Header Ad

कपकोट के लीती गाँव में भव्य रूप में मनाया गया 10वां वसंतोत्सव, लोक कलालकारों ने दी अपनी प्रस्तुती

कपकोट के लीती गाँव में भव्य  रूप में मनाया गया 10वां वसंतोत्सव, लोक कलालकारों ने दी अपनी प्रस्तुती

कलाकारों की प्रस्तुती


बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील के लीती गाँव कुथईयाताल मैदान में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा के साथ 10वां वसंतोत्सव शुरू किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ बिचला दानपुर की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सुबह कलश यात्रा निकाली। सूबेदार मेजर प्रवीण सिंह कोरंगा और प्रधान प्रशासक चामू सिंह ने रिबन काटकर दीप प्रज्वलित किया। वसंतोत्सव में रंगा रंग कार्यक्रमों के बीच क्षेत्र के लोग जमकर झूमे।

इस दौरान लोक गायक कमल मेहरा, नन्ही गायिका ऋतु लोहिया, लोक गायक बिन्नी महार, लोक गायक पूरण राठौर, पवन तिवारी, योगेश विश्वकर्मा, गिरीश आर्या, पुष्पा देवी के गानों पर बिचला दानपुर के लोग खूब थिरके। इस दौरान सक्षम डांस एकेडमी बागेश्वर के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां भी दी। लीती बसंतोत्सव के अध्यक्ष नारायण कोरंगा, सचिव बलवंत, संयोजक भूपेंद्र कोरंगा, प्रायोजक गोपाल रावत, दीपक कोरंगा ने अतिथियों का स्वागत किया । शामा, लीती सहित बिचला दानपुर के कई गावों से आये हुए लोगों ने इस वसंतोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.