Header Ad

Kapkot: कपकोट के तोली गाँव निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम (accident)

फाइल फोटो

कपकोट के तोली गाँव निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम (accident)

राज्य में आये दिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन किसी ना किसी क्षेत्र से दुःखद घटना आते रहती है। आज फिर एक बड़ी दुःखद घटना बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील से सामने आ रही है। जहाँ एक पिकअप वाहन खाई में गिरने से युवक की मौत हो गयी है। मिल रही जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूर शिवालय के समीप तोली - पिंडारी मोटर मार्ग पर बीते शनिवार के शाम को एक वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की जिंदगी चले गयी।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को मिलते ही मौके पर पहुँची। देर रात तक रेस्क्यू चलाकर वाहन से मृतक को बाहर निकाला। एसडीआरएफ टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कपकोट के तोली गाँव निवासी भास्कर सिंह गड़िया पुत्र खिलाफ सिंह गड़िया उम्र 26 साल के रूप में पहचान हुई है। जहाँ इस खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.