Header Ad

Bageshwar: बागेश्वर में उत्तराखंड बेरोज़गार संघ द्वारा जन मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजित, युवाओं की समस्याओं को सुना

जन मिलन कार्यक्रम

बागेश्वर में उत्तराखंड बेरोज़गार संघ द्वारा जन मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजित, युवाओं की समस्याओं को सुना

बागेश्वर में आज 15 मई 2024 यानि बुधवार को उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष बोबी पंवार एवं कुमाऊँ संयोजक भूपेन्द्र कोरंगा द्वारा जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागेश्वर मुख्यालय में  द्वारा आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में बोबी पंवार के द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और उनके अभिभावकों से संवाद करके उनकी समस्याओं को सुना। 

उत्तराखण्ड बेरोज़गार संघ द्वारा लोक गायिका कमला देवी को सम्मानित किया। लोकगायिका कमला देवी, पूर्व प्रधानाचार्य ख़्याली पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार रमेश कृषक सहित कई अन्य लोगों ने उत्तराखण्ड बेरोज़गार संघ के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम में उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल , सचिव नितिन दत्त, कार्तिक उपाध्याय, कमल कोरंगा, अर्जुन देव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.