Header Ad

कपकोट: घास काट रही महिलाओं पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक महिला की चट्टान से गिरने पर हुई मौत

महिलाओं पर किया हमला

घास काट रही महिलाओं पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक महिला की चट्टान से गिरने पर हुई मौत

बागेश्वर के कपकोट तहसील के शामा पुलिस चौकी क्षेत्र से एक दुःखद घटना सामने आई है । जहाँ गाँव की महिलाएं घास काटने जंगल गई थी। इसी बीच जंगली सूअर ने महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला चट्टान से रामगंगा नदी में गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रहरी की सूचना पर पुलिस रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हो गई । मिल रही जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बुधवार को मल्खाडुंगर्चा के ग्राम प्रहरी ने शामा पुलिस को बताया कि उनके गांव की चार महिलाएं घास के लिए सुबह जंगल गई थीं। जंगल में अचानक जंगली सूअर ने महिलाओं पर हमला कर दिया।

इस हमले में नारायणी देवी पत्नी चंदन सिंह उम्र 40 वर्ष चट्टान से रामगंगा नदी की तरफ खाई में गिर गई। खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सूअरों का आतंक लगातार बना रहता है। कई बार सूअरों के द्वारा पहले भी हमला किया गया है। लेकिन उस वक्त हमले में कुछ लोग घायल हुए थे। आज हमले में गांव की एक महिला की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई बार सूअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की जाती है। लेकिन उनकी मांग की हमेशा अनसुनी की जाती है। सूअरों के कारण गांव के लोग अपने मवेशियों के लिए चारा भी नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और जिला प्रशासन से सूअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.