Header Ad

Bageshwar: उत्तराखण्ड बेरोज़गार संघ की बागेश्वर ज़िला कार्यकारिणी हुई गठित

कार्यकारिणी सदस्य


उत्तराखण्ड बेरोज़गार संघ की बागेश्वर ज़िला कार्यकारिणी हुई गठित


राज्य में बेरोजगारी, भू कानून, भर्ती घोटालों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे उत्तराखण्ड बेरोज़गार संघ द्वारा अब हर क्षेत्र एवं जिलों में भी लगातार युवाओं जोड़ रही है। इसी को लेकर उत्तराखण्ड बेरोज़गार संघ द्वारा संगठन विस्तार करते हुए ज़िला बागेश्वर की कमेटी का गठन किया है। जिसमें बागेश्वर ज़िले के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य ख्याली दत्त पांडे, राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार रमेश पाण्डेय तथा लेखक डॉ. कमल कोरंगा को मनोनीत किया गया है।

सदस्यों की सूची


इस गठन के दौरान लोकेश पाण्डेय को ज़िला अध्यक्ष, रवि पाल को ज़िला सचिव सहित सुंदर सिंह दानू और सुनील कुमार को ज़िला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उत्तराखण्ड बेरोज़गार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार और कुमाऊँ संयोजक भूपेन्द्र कोरंगा सहित संगठन से जुड़े सभी लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.