Header Ad

Bageshwar: कपकोट निवासी सेना का जवान लापता, घर से छुट्टी बिताकर जा रहे थे ड्यूटी पर, परिजन परेशान

लापता जवान

कपकोट निवासी सेना का जवान लापता, घर से छुट्टी बिताकर जा रहे थे ड्यूटी पर, परिजन परेशान

राज्य के बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील निवासी एक जवान की लापता होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि जवान घर पर छुट्टी बिताने के बाद अपनी ड्यूटी के लिए गये। लेकिन बीते पांच दिन बाद भी वह अपनी ड़्यूटी पर नहीं पहुंच पाया। बता दें कि 30 अप्रैल को उनकी अंतिम बार अपनी पत्नी से फोन पर बात हुई। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। परेशान परिजनों एवं पत्नी द्वारा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के कर्मी गाँव निवासी 42 वर्षीय जवान रणजीत सिंह पुत्र गोविंद सिंह कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए थे। यहां छुट्टी खत्म होने के बाद जवान डूयूटी में लौट रहे थे। तभी पता चला की वह अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुँच पाये। लापता जवान की ड्यूटी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के रौजौरी में थी। वह 12 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक रणजीत सिंह कपकोट से 30 अप्रैल को 10 बजे लोकल गाड़ी से काठगोदाम के लिए रवाना हुए। जहां से उन्हें जम्मू ट्रैजिड कैंप में रिपोर्ट दर्ज करने थी। उनकी पत्नी दुर्गा देवी की 30 अप्रैल को करीब 3 बजे शाम को बात हुई । उसके बाद किसी भी प्रकार से बात नहीं हो पाई। रणजीत सिंह के तीन बच्चे हैं। प्रिया 13, रचना 9 तथा रोहित 7 साल के। तीनों कपकोट में पढ़ते हैं। पति की लोकेशन का पता नहीं चलने से परिजन व बच्चे बहुत परेशान हैं। पत्नी दुर्गा देवी ने कपकोट पुलिस में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। कपकोट पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.