Header Ad

Uttrakhand: अल्मोड़ा का जवान कमल सिंह मणिपुर में हुआ शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

शहीद कमल सिंह भाकुनी

अल्मोड़ा का जवान कमल सिंह मणिपुर में हुआ शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर मणिपुर से सामने आ रही है। जहाँ सेना का जवान संदिग्ध हालत में शहीद हो गया है। इस दुःखद खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पहचान कमल सिंह भाकुनी के रूप में हुई। आपको बता दें कि राज्य के अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह  (24) 16 कुमाऊँ रेजीमेंट में तैनात थे वर्तमान में उनकी ड्यूटी मणिपुर में थी। बताया जा रहा है कि कमल सिंह भाकुनी को संदिग्ध हालत में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए। कमल बीते चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। इस घटना से शहीद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

Kamal singh bhakuni indian army

ख़बरों से मिल रही जानकारी के अनुसार शहीद कमल सिंह भाकुनी बीते 25 दिन की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर गये थे। शहीद कमल सिंह भाकुनी के पिता चन्दन सिंह भाकुनी गाँव में खेती का काम करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी एक कुशल गृहणी है। शहीद का बड़ा भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं। प्रधान रमेश भाकुनी ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर आज यानि बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। शहीद कमल सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस खबर से सभी की आँखें नम हैं।