Header Ad

Bageshwar : दुःखद घटना बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की मौत

Car accident Kapkot News

दुःखद घटना बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की मौत

राज्य के बागेश्वर जनपद से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। जहाँ एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी है। मिल रही जानकारी का मुताबिक यह घटना बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार नीची नदी में गिर गयी। इस मौके पर चार लोगों की मौत हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस एवं फायर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी शवों को नदी से बाहर निकल लिए हैं। 

धरमघर मोटर मार्ग तुबेड़ के पास कार चालक अचानक अनियंत्रित खो बैठा तभी ऑल्टो कार 300 मीटर गहरी नदी में जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की अनुमानित उम्र 35 से 40 के बीच की बताई जा रही है। अभी तक किसी भी प्रकार से मृतकों की जानकारी नहीं मिली है। फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि इस घटना की जानकारी जैसे ही हमें मिली तुरंत ही पूरी टीम घटना स्थल पर पहुँची। सभी शव को बहार निकाल लिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत बना हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.