Header Ad

Bageshwar: हरिद्वार में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के युवाओं ने 1 स्वर्ण पदक समेत 13 पदक जीते

पदक विजेता

हरिद्वार में  बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के युवाओं ने 1 स्वर्ण पदक समेत 13 पदक जीते  


पहाड़ के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं चाहे वह सरकारी तथा गैर सरकारी का क्षेत्र (खेल, शिक्षा, संगीत, कला, हस्तकला) हों हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। ऊँचे ऊँचे मुकाम हासिल करने वाले युवाओं ने राज्य समेत जिले को गौरवान्वित किया है। आज आपको जिले के ऐसे ही युवाओं से रूबरू कराने जा रहे हैं। हरिद्वार में आयोजित खेल महाकुंभ में बागेश्वर के बॉक्सरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां जिले में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार में 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ के अंडर-17 आयु वर्ग में तुषार ने 50 से 52 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पद जीता। 46-48 किग्रा में हिमांशु, 50-52 किग्रा में शिवम सिंह, 54-57 किग्रा में निखिल कोरंगा, 57-63 किग्रा में रितिक कुमार और 48-50 किग्रा भार वर्ग में कमल गढि़या ने रजत पदक जीते। 48-50 किग्रा में अभिषेक चंद्र को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 

अंडर-17 बालिका वर्ग में कृष्णा बघरी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग के 48-50 किग्रा में रोशनी आर्या और 40-42 किग्रा में गरिमा ने रजत पदक जीते। 44-46 किग्रा में भूमिका गढि़या और 36-38 में सृष्टि भट्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग के 48-50 किग्रा भार वर्ग में मयंक पंत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रविंद्र कोहली, कोच तनुज कुमार और खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.