Header Ad

Uttrakhand: पहाड़ की बेटी गीतिका चुफाल Geetika Chuphal बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Geetika Chuphal flying officer

 पहाड़ की बेटी गीतिका चुफाल Geetika Chuphal बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर
Geetka Chuphal flying officer khateema 

देवभूमी उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात करें सैन्य क्षेत्रों की तो इस क्षेत्र में भी पहाड़ की बेटियां अपना हुनर का परचम लहरा रही हैं। पहाड़ की बेटियां अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियों से अपने परिवार एवं पूरे राज्य को गौरवान्वित करते आयी हैं। आज आपको हम ऐसे ही एक होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गयी है। जी हां हम बात कर रहे हैं उधम सिंह नगर निवासी गीतिका चुफाल की। मिल रही जानकारी के अनुसार खटीमा तहसील के रहने वाली गीतिका चुफाल भारतीय वायु सेना का हिस्सा बन गयी हैं।


गीतिका चुफाल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने पर परिवार में ख़ुशी का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी ख़ुशी दौड़ गई है। गीतिका चुफाल मूल रूप से पिथोरागढ़ के डीडीहाट तहसील के सीणी गाव की रहने वाली हैं। सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली गीतिका चुफाल का परिवार वर्तमान में उधम सिंह नगर के खटीमा में रहता है। उनके पिता बलबीर सिंह चुफाल पूर्व सैनिक हैं जबकि माता पुष्पा चुफाल कुशल गृहणी हैं। गीतिका चुफाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।