Header Ad

Big News: बागेश्वर के कवीन्द्र मेहता (आर जे काव्य) RJ Kaavya को मिला युवा पत्रकार पुरस्कार,

RJ Kaavya youth journalist award

Big News: बागेश्वर के कवीन्द्र मेहता (आर जे काव्य) RJ Kaavya को मिला युवा पत्रकार पुरस्कार, 
RJ Kaavya youth journalist award 2023

डिजिटल ओहो रेडियो उत्तराखंड के संचालक आर जे काव्य को प्रतिष्ठित हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक युवा पत्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आर जे काव्य को 1 लाख 51 हजार पुरस्कार धनराशि एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि राज्य के बागेश्वर जनपद के कठायतबाड़ा निवासी कवीन्द्र सिंह मेहता (आर जे काव्य) द्वारा देहरादून में उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियों की शुरुआत की। जिसका नाम ओहो रेडियो रखा गया। बहुत कम समय में आर जे काव्य एवं ओहो रेडियो की पहचान पुरे देश विदेशों तक है। 

RJ Kaavya youth journalist award 2023

मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को "हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक युवा पत्रकार" पुरस्कार प्रदान दिया गया। पुरस्कार का मिडिया समुदाय में महत्वपूर्ण स्थान है। जैसे की हर वर्ष 35 वर्ष की आयु तक के युवा पत्रकार को यह पुरस्कार दिया जाता है जो की जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा हो। आर जे काव्य (कवीन्द्र सिंह मेहता) को यह पुरस्कार उनके रेडियो के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए जो ओहो रेडियो के रूप में एक अनूठी मिसाल पेश कर रेडियो को बढ़ावा देना, स्थानीय समुदाय के लिए एक उत्पाद बनाने में किया गया है । इस मौके पर इंडिया इटरनेशनल सेंटर में पद्मश्री पुष्पेश पन्त भारतीय जन संचार संस्थान के गोविन्द सिंह और वरिष्ठ मीडियाकर्मी राहुल देव ने कवीन्द्र मेहता (आर जे काव्य) को सम्मानित किया। कवीन्द्र मेहता की इस उपलब्धि से पूरे जिले तथा राज्य में ख़ुशी की लहर है। वहीं बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.