Header Ad

Uttarakhand: PUBG खेलते-खेलते हुआ प्यार, कर्नाटक से उत्तराखंड भागकर आयी लड़की, रचाई शादी..

Pubg love 

PUBG खेलते-खेलते हुआ प्यार, कर्नाटक से उत्तराखंड भागकर आयी लड़की, रचाई शादी..
PUBG Game Love Story Karnataka Uttarakhand

राज्य के उधम सिंह नगर से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है। यहाँ पब्जी खेलते खेलते आपस में प्यार हो गया। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से पब्जी खेल रहा युवक को कर्नाटक राज्य की युवती से हुआ प्यार, फिर क्या अब दोनों ने रचाई शादी। बताया जा रहा है कि लड़की कर्नाटक में अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ उत्तराखंड बाजपुर आयी और दोनों ने शादी कर ली है। यह भी बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों को भगाने के भनक तक नहीं लगी और युवती पहुची देवभूमी उत्तराखंड के उधमसिंह नगर। परिजनों को लड़की का पता नही होने पर परिजन काफी परेशान हो गए। 

जिसके चलते उन्होंने लड़की की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी । कुछ ही दिनों में पुलिस ने लड़की का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उसकी लोकेशन का पता लगा लिया। कर्नाटक पुलिस लड़की के परिजनों के साथ बाजपुर उधम सिंह नगर पहुँची। जिसके बाद लड़की का लोकेशन का पता लगाया गया। नंबर के लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम लड़के के घर पहुँची। तभी लड़की की वहाँ मौजूद होने का पता चला। जिसके बाद मालूम हुआ की युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। युवती ने पुलिस को अपना विवाह प्रमाण पत्र भी दिखाया। तभी युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने में मन किया। पुलिस ने अभिभावकों को कहा कि लड़का लड़की दोनों बालिका हैं इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई। तभी कर्नाटक से आये लड़की के परिजन खाली हाथ वापस लौट गए।