Header Ad

बागेश्वर: कांडा निवासी ममता मेहता बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर, बढ़ाया जिले का मान..

Mamta mehta flying officer Bageshwar

कांडा निवासी ममता मेहता बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर, बढ़ाया जिले का मान..
Mamta Mehta Indian Air Force Flying Officer Kanda Bageshwar

पहाड़ की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं चाहे वह सरकारी तथा गैर सरकारी का क्षेत्र (खेल, शिक्षा, संगीत, कला, हस्तकला) हों हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। हम आपको इसी तरह के पहाड़ की बेटियों द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य से रूबरू कराते रहते हैं।  जो भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गयी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के बागेश्वर जनपद के अंतर्गत आने वाला तहसील कांडा की रहने वाली ममता मेहता की। जिन्होंने बंगलुरू AFTC में डेढ़ साल का कठिन प्रशिक्षण के बाद वायु से में फ़्लाइंग ऑफिसर बनने का सपना पूरा हुआ। ममता मेहता की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। वहीं पुरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।

Mamta Mehta Indian Air Force Flying Officer Kanda Bageshwar

मिली जानकारी के अनुसार ममता मेहता कांडा तहसील क्षेत्र के दोबरगाड़ा, रावतसेरा  की रहने वाली है। ममता की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव कांडा से ही पूरी की। जिसके बाद उन्होंने ने जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार से इंटर की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात गोबिंद बल्लभ इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पौड़ी गढ़वाल से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। आपको बता दे की ममता मेहता एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती है उनके पिता भारतीय सेना से सूबेदार रिटायर्ड हैं। जबकि माता हेमंती मेहता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांडा में शिक्षिका है।ममता ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों एवं भारतीय सेना में ब्रिगेडियर पद पर तैनात अपने मामा हितेंद्र सिंह पिलख्वाल को दिया है। ममता की इस मुकाम हासिल करने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।