Header Ad

विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण ले रही 26 युवतियों को प्रमाण पत्र किए जारी

प्रमाण पत्र के साथ महिलाएं

विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण ले रही 26 युवतियों को प्रमाण पत्र किए जारी
Vivekanand jan kalyan samiti

मंगलवार यानि 26 दिसंबर 2023 को विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर बंडीया भट्टा किच्छा में प्रिया चिहाल के केंद्र संचालन में प्रशिक्षण ले रही 26 युवतियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए संस्था द्वारा पूर्व में भी 100 महिलाओं को निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कराया गया जा चुका है। विवेकानंद जन कल्याण समिति की राष्ट्रहितकारी परोपकारी मुहिम मिशन जन कल्याण के अंतर्गत अब तक 126 महिलाओं को निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संस्था स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है संस्था के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने युवाओं व युवतियों से आह्वान किया है कि आप भी मिशन जन कल्याण का हिस्सा बने आप जिस भी उत्कृष्ट क्षेत्र का अनुभव रखते हों उसी क्षेत्र में आपने निर्धन परिवार के ज़रूरतमंद लोगों को 1 घंटे का नि:शुल्क प्रशिक्षण निस्वार्थ भाव से प्रदान करना है। इस अवसर पर प्रिया चिहाल, खुशी, सुशीला ठाकुर, किरन मेहरा, इशमा, क्रांति देवी, शीलू, नेहाआर्य, प्रिया सागर इंद्रावती आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.