Header Ad

Big news: उत्तरकाशी में बन रहा सुरंग के अंदर हुआ भूस्खलन, कई मजदूर फंसे रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी सुरंग में भूस्खलन

Big news: उत्तरकाशी में बन रहा सुरंग के अंदर हुआ भूस्खलन, कई मजदूर फंसे रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, यहाँ बन रहा सुरंग के अंदर हुआ भूस्खलन। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडाल गांव तक बन रही सुरंग में अचानक से भूस्खलन हुआ। सुरंग का निर्माण एन.एच.आई.डी.सी.एल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। जानकारी के अनुसार अभी सुरंग के अंदर करीब 25 मजदूर फंसे हुए हैं। जिला उत्तराकाशी आपदा प्रबंधन ने इस घटना की पुष्टि की है। जैसे की अभी तक सही पता नही लग पाया है कि इस सुरंग के अंदर कितने मजदुर है। इसी दौरान घटना स्थल पर पांच 108 एम्बुलेंस तैनात कर दिए है तथा प्रशासन ने मलबे को हटाने को आदेश दे दिए हैं। 

इस घटना के बारे में ए डी जी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की भी इस घटना में जान जाने की सूचना नही मिली है। इस मौके पर एसडीआरएफ एवं अन्य जवान पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पहुँच गये है। आपको बता दें कि यह बड़ा हादसा बीते रविवार को हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से करीब 200 मीटर आगे यह भूस्खलन हुआ है। जबकि इस सुरंग में जो मजदूर कार्य कर रहे थे वह वाहन द्वार से करीब 2800 मीटर अंदर हैं।