Header Ad

Bagesgwar: बागेश्वर-कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग बालीघाट में दो बाइक की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत और एक घायल

कपकोट दुर्घटना 

Bageshwar: बागेश्वर-कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग बालीघाट में दो बाइक की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत और एक घायल
Kapkot bageshwar road accident

आये दिन राज्य में सड़क दुर्घटना का तांडव जारी है, ठीक दीपाली पर्व पर हर घर में दीपक का उजाला है वहीं एक परिवार का चिराग बुझ गया है। बाइक पर सवार जा रहा एक युवक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। इस खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। बता दें कि राज्य के बागेश्वर जिले से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जहाँ दोनों बाइक आपस में जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

बागेश्वर-कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग बालीघाट के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर में मोहमद असद पुत्र हाफिज उम्र 58 वर्ष गाजियाबाद हाल दुग बाजार और अजय कुमार पुत्र कुंदन राम 19 वर्ष झटकवाली देवालचोरा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया।  तभी उपचार के दौरान मोहमद असद की मृत्यु हो गई तथा घायल अजय कुमार को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.