Header Ad

Bageshwar news: कपकोट के कन्यालीकोट में कार खाई में गिरी एक की मौत , पांच लोग घायल

Car accident Kapkot

कपकोट के कन्यालीकोट में कार खाई में गिरी एक की मौत , पांच लोग घायल
Car accident bageshwar kapkot kanyalikot 

बागेश्वर के कपकोट विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहाँ देर रात अनर्सा से आ रही कर करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में महेंद्र सिंह परिहार 42 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गयी। जब की इस घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। बागेश्वर में बीते गुरूवार को कपकोट के कन्यालीकोट क्षेत्र में कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 


मिल रही जानकारी के अनुसार देर रात अनर्सा से आ रही कार अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में समा गई। आपको बता दें कि कार में सवार प्रकाश चन्द्र 24 वर्षीय पुत्र जगदीश राम निवासी अड़ौली, अनिल कुमार पुत्र मोहनलाल अड़ौली बागेश्वर, राजकुमार 38 वर्षीय पुत्र मोहनलाल अड़ौली बागेश्वर, पप्पू परिहार पुत्र मोहन सिंह निवासी खोली बागेश्वर, अनिल कुमार 35 वर्षीय पुत्र राजा राम निवासी नेपाल हाल बागेश्वर घायल हो गए हैं। तभी मौके पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग अनर्सा गाँव में एक विवाह समारोह में टेंट लगा कि वापस लौट रहे थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.