Header Ad

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2023 (YUCA) सीजन 11 के विजेता रहे कलाकरों की सूची, आप भी पढ़ें..

विजेता कलाकार 

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2023 (YUCA)  सीजन 11 के विजेता रहे कलाकरों की सूची कार्यक्रम के संचालक/एंकर आर.जे. काव्य एवं नेहा खंकरियाल रहे

उत्तराखण्डी सिनेमा कलाकारों एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीते 30 सितम्बर शनिवार 2023 को यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड 2023 का दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजन किया गया। आयोजकों के मुताबिक इस बार फ़ीचर फिल्म, वीडियो गीत संगीत के अलावा शॉट फिल्म को भी शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के कलाकारों को सम्मानित किया गया। जैसे की आपको बता दे 2022 उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाली विभिन्न श्रेणियों के कलाकारों जैसे की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता एवं सह अभिनेत्रि को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। यंग उत्तराखण्ड संस्था यह आयोजन लगातार पिछले एक दशक से करते आ रही है। इस बार 11वां सीजन (आयोजन) था। यंग उत्तराखंडसिने अवॉर्ड 2 विशेष सम्मानों के अंतर्गत उत्तराखंड के लोक संगीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पद्म श्री डॉक्टर माधुरी बर्त्वाल को गोपाल बाबू गोस्वामी लेजेंड्री सिंगर अवार्ड्स तथा फिल्मों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता बलराज नेगी को यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम सिने अवार्ड से सम्मानित किया गया।

11th Young Uttarakhand Cine Awards 2023

ट्रॉफी देते हुए


यंग उत्तराखण्ड सिने अवॉर्ड 2023 के विजेता रहे-

  • यंग उत्तराखण्ड सिने अवॉर्ड 2023 से दर्शन फर्स्वाण को सर्वश्रेष्ठ गायक के विजेता हिट म्यार पहाड़
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार के विजेता नरेन्द्र सिंह नेगी क्या जी बोलू 
  • सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के विजेता रणजीत सिंह हिमुली
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो recreation के विजेता चांदनी इंटरप्राइजेज बेडू पाको वीडियो गीत
  • सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्देशक के विजेता युद्धवीर नेगी जय चार महासू 
  • सर्वश्रेष्ठ गायिका के विजेता अंजलि खरे स्याळी रामदेई
  • सर्वश्रेष्ठ खलनायक के विजेता नरेश बिष्ट फिल्म में माटी पछ्याणं
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के विजेता रमेश ठंगरियाल फिल्म मेरु गौं 
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के विजेता शिवानी भंडारी फिल्म थोकदार 
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी के विजेता आशु चौहान फिल्म खेरी का दिन, 
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के विजेता संयुक्त रूप से राकेश गौड़ फिल्म मेरु गौं एवं रणवीर सिंह चौहान फिल्म थोकदार, 
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के विजेता अंकित परिहार फिल्म माटी पछ्याणं,
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म निर्देशक के विजेता अजय बैरी फिल्म माटी पछ्याणं 
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म के विजेता फिल्म माटी पछ्याणं निर्माता फराज शेरे 
  • सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म के विजेता मोल्यार

मौजूद कलाकार

आपको बता दें कि यंग उत्तराखंड संस्था द्वारा स्वर्गीय गुँजन डंगवाल के पारिवारिक जनों का भी हार्दिक धन्यवाद किया है कि उनके परिजन इस कार्यक्रम में पधारे और कार्यक्रम का उत्साह वर्धन किया। वही उन्होंने कहा कि यंग उत्तराखंड संस्था अपने उन सभी स्पोंसर्स, कलाकारों, दर्शकों, जूरी सदस्यों एवं परोक्ष-अपरोक्ष रूप से संस्था से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करती है, जिनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम करना असम्भव था। यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहने वाले लोक कलाकार प्रसिद्ध लोकगायिका अनुराधा निराला, नेहा खंकरियाल, दर्शन फर्स्वाण, आशीष बोहरा एवं टीम इन्फिनिटी डांस ग्रुप, राकेश खनवाल, स्वेता महारा, करिश्मा शाह एवं रुहान भारद्वाज , जौनसार क्षेत्र से पधारे नंदलाल भारती ग्रुप एवं  राकेश भारद्वाज के पहाड़ी सोल ग्रुप का भी संस्था मौजूद रहे। सीजन 11 कार्यक्रम के संचालक/एंकर आर.जे. काव्य एवं नेहा खंकरियाल रहे।