Header Ad

Kapkot : राजकीय महाविद्यालय कपकोट में कला संकाय भवन हेतु 473.32 लाख की धनराशि अनुमोदित की गई

युवाओं द्वारा मिठाई वितरण

राजकीय महाविद्यालय कपकोट में कला संकाय भवन हेतु 473.32 लाख (चार करोड़ 73 लाख 32 हजार ) की धनराशि अनुमोदित की गई

पिछले कई सालों से कपकोट के छात्रों द्वारा राजीकीय महाविद्यालय कपकोट में कला संकाय भवन के निर्माण कराने की मांग को लेकर काफी संघर्ष किया। जिस प्रकार से वर्तमान मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया ने इन छात्रों का भविष्य को देखते हुए, महाविद्यालय में कला संकाय भवन निर्माण कार्य के लिए सहमति जताई गई है। वहीं पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविन्द कपकोटी ने बताया कि स्थानीय विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया के निरंतर प्रयासों से राजकीय महाविद्यालय कपकोट में कला संकाय भवन हेतु 473.32 लाख (चार करोड़ 73 लाख 32 हजार ) की धनराशि अनुमोदित की गई। 

इसी ख़ुशी पर महाविद्यालय के युवा मोर्चा और ABVP कार्यकर्तों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का संपूर्ण विधानसभा कपकोट की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया। छात्रों ने इस खुशी को लेकर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा शाही, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद कपकोटी, महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय गुरुजन वर्ग, ABVP के कार्यकर्ता तथा महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.