Header Ad

दुःखद खबर: हुआ बड़ा हादसा, बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल Bike Accident

Bike Accident

सुयालबाड़ी के पास एक मोटरसाइकिल रपटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में बाइक सवार समेत तीन युवक सवार थे

आये दिन पहाड़ों में दुर्घटना का तांडव जारी है। ऐसे ही एक दुर्घटना की ख़बर की सूचना मिलती जा रही है। आज फिर से राज्य के नैनीताल जिले से अभी अभी एक दुःखद घटना की ख़बर सामने आ रही है।  बताया जा रहा है सुयालबाड़ी के पास एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को सुयालबाड़ी के पास एक मोटरसाइकिल रपटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में बाइक सवार समेत तीन युवक सवार थे

Nainital News Bike Accident

इस घटना में सागर बिष्ट पुत्र चंदन सिंह (19 वर्ष) निवासी ग्राम भटलिया मुक्तेश्वर, विक्रम डंगवाल पुत्र नारायण सिंह (21 वर्ष) निवासी भटलिया मुक्तेश्वर, हरीश डंगवाल पुत्र भवान सिंह (19 वर्ष) निवासी सुमक्या मुक्तेश्वर जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मौके पर वहां से गुजर रहे राहगीर साइंटिस्ट डॉक्टर निर्मल सिंह ICR अल्मोड़ा द्वारा अपने निजी वाहन से गरमपानी अस्पताल में लाया गया और सूचना के मुताबिक जिन्हें  प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। इस हादसे की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.